फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई एमडीएम में धांधली की जांच

Mon, 15 Feb 2016 11:55 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अलीपुर में तीन दिन पूर्व हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षक के दौरान स्कूल के एमडीएम में मिली धांधली के मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को बीईओ ने स्कूल   पंहुच कर वहां पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


विकास खंड देवा के वर्ष 2013-14 में चयनित लोहिया समग्र ग्राम के प्राथमिक विद्यालय मेें बीती 12 फरवरी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अर्चना वर्मा (आईएएस) ने औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल के मिड-डे मील रजिस्टर पर 21 छात्र अंकित थे। जबकि स्कूल में महज पांच छात्र मौजूद मिले थे।

स्कूल की इंचार्ज अध्यापक वंदना द्वारा एमडीएम में ख्ेाल किए जाने की आंशका के चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसी के चलते सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने स्कूल पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। बीईओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच शुरू करने के साथ ही शिक्षिका को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें