फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक डकैती मामले में चौकी इंचार्ज भी लाइन हाजिर

Tue, 12 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
शहर में स्थित कोआपरेटिव बैंक में डकैती का प्रयास व दो गार्डों की निर्मम हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर बड़ेल चौकी इंचार्ज को भी एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं वारदात के आठ दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


बताते चलें कि चार अप्रैल की देर रात को शहर में हाईवे पर सुभाषनगर मोहल्ले में स्थित कोऑपरेटिव बैंक के दो सुरक्षा कर्मी देशराज व ओमप्रकाश की बदमाशों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। इस वारदात का खुलासा करने के लिए एसटीएफ की दो व क्राइम ब्रांच समेत जिले की कई टीमों को लगाया गया है।

लेकिन वारदात के आठ दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। इस मामले में लापरवाही मिलने पर एसपी अब्दुल हमीद ने जहां सीओ सिटी तौकीर अहमद खान का सर्किल बदल दिया था वहीं कोतवाल रवींद्र सिंह को भी हटाया था।
विज्ञापन


इसके बाद अब बड़ेल चौकी इंचार्ज हीरा सिंह को भी कप्तान ने लाइन हाजिर कर दिया है। बड़ेल चौकी में अब एसएन सिंह को तैनात किया गया है। पुलिस टीमें भले ही बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही हो लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई भी अहम जानकारी न लगने से इस वारादात का खुलासा होना आसान नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें