फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीन धाराएं हटाने पर कोर्ट ने लगाई मुहर 

Tue, 12 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि चार अप्रैल की रात करीब नौ बजे भानपुर फाटक पर मंत्री के भतीजे इफ्तिखार अली की कार का टायर दिल्ली पुलिस के सिपाही गजेंद्र की कार से टकरा गया था। इसी बात को लेकर दोनों में हुई मारपीट में इफ्तिखार घायल हो गया था। पुलिस ने घायल की ओर से गजेंद्र और उसके बहनोई हरवीर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


इसी रात थाने में थाना धनौरा एसओ सतेंद्र कुमार समेत बाहरी लोगों ने सिपाही की हवालत से खींचकर पिटाई लगा दी थी। इससे गुस्साए जाट समाज के लोग आंदोलित हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने संगीन धाराओं को हटाने के लिए सीजेएम कोर्ट अमरोहा में प्रार्थना पत्र दिया था। विवेचक विजय यादव ने बताया कि कोर्ट ने सोमवार को प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए लूट और जानलेवा हमले की धाराओं को हटा कर गाली-गलौच और मारपीट की धाराओं में तब्दील करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें