फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से दो की जान गई

Thu, 27 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मकान का लिंटर डालने की तैयारी में जुटे मकान मालिक और मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। मौत से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ प्रथम और थाना कुतुबशेर प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम पंचायतनामा भरकर थाना में दे दिया गया। उधर, शवों को बिना पोस्टमार्टम कराए सुपुर्दे खाक किया गया।
 
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे मानकमऊ में अलीहसन पुत्र नसीबुद्दीन के मकान पर लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। लिंटर के लिए आजम पुत्र नाजिर नाम के मिस्त्री को लगाया हुआ था।
विज्ञापन


दोपहर करीब ढाई बजे लिंटर से पहले लोहे के गार्डर रखे जा रहे थे। जैसे ही अली हसन और आजम ने लोहे के गार्डर को ऊपर उठाकर रखने का प्रयास किया तो निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार बिजली की लाइन से वह छू गया। करंट लगने से आजम और अलीहसन की मौके पर ही मौत हो गई।

इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे सपा नेता शाजान मसूद ने लोगों को समझाते हुए मृतक के परिजनों को सरकार से मदद दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही सीओ प्रथम संतोष कुमार मिश्रा और थाना कुतुबशेर प्रभारी शैलेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर जमा लोगों से बात की। जैसे ही उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजन पोस्टमार्टम न कराने की बात कहने लगे। इसके बाद पुलिस ने उनसे लिखित में लिया। देर शाम मृतकों के परिजनों और समाज के मौज्जिज लोगों की उपस्थिति में पंचायत हुई, जिसमें समझौता हो गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें