लखीमपुर खीरी/सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा बनाते कस्बा नीमगांव निवासी एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम मुखबिर ने कस्बा नीमगांव के एक घर में पटाखा बनाने का कारोबार होने की सूचना दी थी। सूचना पर एसआई जगपाल सिंह को सिपाहियों के साथ मौके पर भेजकर दबिश डलवाई गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिला भल्लू और हासिम को को पटाखा बनाते रंगेहाथ दबोच लिया। मौके से बड़ी संख्या में बने-अधबने पटाखा और करीब 10 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इस पर पुलिस ने महिला समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विस्फोटक सामग्री और पटाखों के कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।