दुराचार के बाद गला दबाकर हुई थी छात्रा की हत्या
- पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। जिस छात्रा का नहर किनारे शव मिला था उसके साथ दुराचार करने के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करने की तैयारी में है।
बताते चलें कि कोतवाली देवा क्षेत्र के गांधी नगर गांव के पास नहर किनारे शनिवार को मिली छात्रा के शव की पहचान कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी के रूप में की गई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मृतका के गांव के ही सूरज यादव व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सूरज को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जिसमें उसने छात्रा के साथ रेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हुई है। एसपी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।