फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के विरुद्व आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। चुनाव से पूर्व प्रत्याशियों के साथ बैठकर आचार संहिता का पालन किए जाने कड़े दिशा निर्देश देने के बाद भी प्रत्याशी व उनके समर्थक इससे बाज नहीं आ रहे हैं। आयोग के निर्देशों को हवा में उड़ा रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में आया है जहां पुलिस ने तीन प्रत्याशियों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केस किया है।
रविवार को फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले तीन प्रत्याशियों पर संबंधित धाराओं में केस किया है। पुलिस के अनुसार नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता लागू होने के बाद कस्बे की मछली मंडी में प्रत्याशी शाहिद अली मंसूरी, सलाउद्दीन व नफीस के प्रचार पोस्टर समर्थकों द्वारा चस्पा किए जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज कमलेश कुमार ने मौका मुआयना किया तो मामला सही पाया। और चस्पा हुए पोस्टरों को नष्ट कराकर संबंधित तीनों प्रत्याशियों के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर के प्रभारी कोतवाल जितेेंद्र सिंह का कहना है कि, शनिवार को पता चला कि कुछ लोगों ने द्वारा पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं जिसको लेकर कस्बा इंचार्ज को मौके पर भेजा गया। मामला सही मिलने पर तीन के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इससे अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें