फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंघ काट कर करीब एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंघ लगाकर एक लाख का सामान उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के बछरावां मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने एक मकान में चोर सेंध लगाकर हजारों की नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात कोतवाली के बछरांवा मार्ग पर बाबा पुरवा दीवानखेड़ा गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने मकान से चोर बक्से में रखे 30 हजार रुपये नकद, 40 हजार के जेवर , गैस सिलेंडर, साड़ी, कपड़े आदि चोरी कर ले गए। मकान मालिक वीरेंद्र कुमार बाहर रहते हैं और उनकी पत्नी विद्यावती परिवार व बच्चों के साथ घर में रहती है। विद्यावती ने बताया कि गुुरुवार रात आगे के कमरे में बच्चों के साथ सो रही थी। पीछे की दीवार में सेंध काटकर घुसे चोरों ने बाहर के कमरे के दरवाजे को अंदर की ओर से साड़ियों से बांध दिया था तथा दो छोटे व एक बड़े बक्से का ताला तोड़कर नकदी जेवर, कपड़े, बर्तन आदि करीब एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। भोर में जानकारी होने पर पुलिस को फोन पर सूचना दी। सुबह शिकायत कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें