फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ का व्यापारी लापता, हाईवे पर बरामद हुई पिकप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ का एक व्यापारी संदिग्ध हालत में लापता हो गया है। व्यापारी का पिकप वाहन हाईवे किनारे बरामद हुआ है। परिवारीजनों ने व्यापारी के गुमशुदा होने की तहरीर पुलिस को दी है जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू किया है। परिवारीजनों ने व्यापारी के साथ अनहोनी की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन


लखनऊ जिले के 652/363 बटहा सबौली कुर्सी रोड निवासी सुहैल गाजी पुत्र मुन्ना अहमद मंगलवार को दिन में अपने पिकप वाहन से मसौली जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब सुहैल घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू किया।

जिसके बाद सुहैल की पिकप बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर सतरिख मोड़ के पास खड़ी मिली, जबकि वह लापता थे। व्यापारी का फोन भी बंद है। इस बात का पता लगने पर परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


परिवारीजनों का कहना है कि सुहैल मवेशी खरीदने, बेंचने का काम करते थे उनके साथ अनहोनी होने की भी आशंका जताई जा रही है। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर व्यापारी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें