फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर से आठ लाख का माल उड़ाया

Sun, 15 Oct 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने एक व्यापारी के घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात सहित आठ लाख का माल उड़ा दिया। देर रात सूचना पर पुलिस ने जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्यप्रेमीनगर मोहल्ले के निवासी कास्मेटिक व्यापारी नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात वह अपने परिवार व घर में रहने वाले किराएदार के साथ देवा मेला घूमने गए थे।
विज्ञापन


इस बीच करीब डेढ़ बजे रात में व्यापारी ने घर पहुंचने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो कमरे की अलमारी टूटी थी व उसमें रखा कीमती सामान गायब था। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात, 40 हजार की नकदी व अन्य सामान समेत आठ लाख से भी अधिक की चोरी कर ले गए है।

रात में ही घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच कर चोरों की तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका है। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर उनका पता लगाया जा रहा है। कहा पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।  
विज्ञापन


शहर में सुस्त पुलिसिंग का फायदा अपराधी उठा रहे है। यही कारण है कि आए दिन चोरी के मामले सामने आ रहे है। शहर वासियों का कहना है कि त्यौहारों के समय मुख्य बाजार व मोहल्लों में यदि पुलिस गंभीरता से गश्त करे तो अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें