फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत से भाग निकला संदिग्ध

Sun, 15 Oct 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया एक संदिग्ध पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका है। रविवार को जैदपुर पुलिस लूट के एक मामले में जरमापुर गांव से एक संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ के लिए थाने लाई थी। थाने में बंद आरोपी का भाई आया हुआ था। इस दौरान यहां तैनात होमगार्ड राम गोपाल मिश्रा व संदिग्ध के भाई के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन


थाने के सामने रास्ते पर विवाद होता देख भीड़ लग गई। दोनों के बीच के विवाद को देख कर थाने में मौजूद सिपाही व दारोगा भी दौड़ पड़े इस बीच मौके का फायदा उठाते हुए संदिग्ध थाने से बच कर भाग निकला। इस संबंध में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि लूट के मामले में एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।

तभी आरोपी का भी अपने भाई से मिलने आया और होमगार्ड से विवाद कर लिया जिसके चलते संदिग्ध भाग निकला है जिसका पता लगाया जा रहा है। एसओ ने कहा होमगार्ड व आरोपी दोनों एक ही परिवार के है पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें