फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को पीटकर 65 हजार लूटे

Sun, 25 Oct 2015 11:14 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद से लौट रहे हाफ डाला सवार दो व्यापारियों को रास्ते में बदमाशों ने बंधक बनाकर जमकर पिटाई की और 65 हजार रुपये की नगदी लूटकर भाग गए। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिटाई से घायल व्यापारियों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कुर्सी थाना क्षेत्र के अगासड़ गांव के रहने वाले अनीस अपने फार्म हाउस पर मछली पालन का कारोबार करते हैं। अनीस के साथ लखनऊ के बांस मंडी निवासी नूर आलम व उनके गांव के ही रशीद भी काम करते हैं। शनिवार सुबह नूर आलम व रशीद हाफ डाला पर मछली लादकर उन्हें बेचने के लिए फैजाबाद जिले की मंडी गए थे।

शनिवार देर रात फैजाबाद से लौटते वक्त कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ मार्ग स्थित पावर ग्रिड के पास बदमाशों ने रशीद व नूरआलम की हाफ डाला को रोक लिया। डाला रुकते ही बदमाशों ने दोनों व्यापारियों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें सड़क किनारे फेंक दिया और उनके पास मौजूद 65 हजार रुपये की नगदी, दो मोबाइल फोन व हाफ डाला की चाभी लेकर भाग गए।
विज्ञापन


बदमाशों के भागने के बाद जब राहगीरों ने व्यापारियों   को सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने दोनों का सीएचसी में इलाज कराया।
कुर्सी थानाध्यक्ष बृजेश पांडेय का कहना है कि, इस मामले में व्यापारियों के बयान लेने के बाद तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ ने कहा कि पुलिस टीम अपना काम कर रही है जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें