फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जा गिरने से तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर के मोहल्ला नूरवाफ में निर्माणाधीन शौचालय का छज्जे गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



टिकैतनगर के मोहल्ला नूरवाफ निवासी रामसागर गौतम द्वारा अपने मकान के छज्जे पर शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा था। गुरुवार को दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे निर्माणाधीन शौचालय का छज्जा गिर जाने से इसकी चपेट में आकर सुनील तथा मजदूरी का कार्य कर रहे ग्राम पंडरावां निवासी सुन्दर लाल पुत्र ननकऊ तथा मोहल्ला नूरवाफ के ही राजू पुत्र जगन्नाथ मलबे के नीचे दब गये।

जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिकैतनगर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने सुनील और राजू की हालत गंभीर होने के कारण उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें