फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनावा गांव में दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनावा गांव में दिखा तेंदुआ
विज्ञापन


बेलहरा (बाराबंकी)। बभनावा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा करते हुए वन विभाग की टीम को सूचना दी। गांव में तेंदुआ की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गया। वन विभाग की टीम को कॉबिंग के दौरान मिले पगचिह्नों को जांच के लिए भेजा है।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के तराई इलाके के ग्राम बभनावा में ग्रामीणों ने तेंदुए को विचरण कर ते हुए देखा। तेदुएं को देख ग्रामीण अजय वर्मा, अखिलेश यादव, हरिओम गिरि, अजय कुमार, विजय, राजेंद्र सिंह आदि ने शोर मचाना शुुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना रेंजर फतेहपुर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे रेंजर छेदालाल ने टीम के साथ कॉबिंग की। रेंजर का कहना है कि जो पगचिह्न मिले हैं उनकी जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। प्रथम दृष्टया किसी अन्य जंगली जानवर के लग रहे हैं। फिरहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है और क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें