इसरौली (बाराबंकी)। एक कार्यक्रम में एक मजदूर टेंट उतार रहा था तभी लोहे का पोल ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गया। करंट लगने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए जब तक ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम डमौरा निवासी नदीम (25) पुत्र नाजिम अली इसी थाना के ग्राम भटहा बिलौली में एक मंडन समारोह कार्यक्रम में मजदूरी पर टेंट लगाने गया था। मंगलवार की सुबह वह टेंट उतार रहा था तभी लोहे का पोट हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है।