फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली जिंक बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली जिंक की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
विज्ञापन



बाराबंकी। जिला कृषि अधिकारी और पुलिस की टीम ने शनिवार को जैदपुर रोड के पास शिवाजीपुरम मोहल्ले में छापा मारकर नकली जिंक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान फैक्ट्री संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका।


जिस पर मौके से बरामद सामान के साथ ही फैक्ट्री सीज करके मुकदमा दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्रावली भेजी गई है। पुलिस इस फैक्ट्री पर कई दिन से नजर रखे थी, जिसके चलते शनिवार को सफलता मिल सकी।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी और मंडी चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने शनिवार को जैदपुर रोड के निकट शिवाजीपुरम मोहल्ले में नकली जिंक बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा।


जांच के दौरान मौके पर 318 बैग नमक, 719 बैग जिंक (10 किलोग्राम की बोरी) 434 बोरी जिप्सम, 50 बोरी दयाल जिंक, 22 बोरी सल्फर और 57 बैग मल्टीप्लेक हाईजिंक के साथ ही बैग सीलने वाली मशीन, रंगाई के लिए प्रयोग होने वाला हरा रंग बरामद किया।


टीम को देख फैक्ट्री संचालक दिव्यांशु गुप्ता भागने लगा मगर उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। जांच के दौरान फैक्ट्री संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका और जो लाइसेंस दिखाया वह भी मनोज ट्रेडर्स इटौंजा लखनऊ के नाम से जारी किया गया है।


पुलिस ने फैक्ट्री को सीज करते हुए संचालक दिव्यांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि, एसडीएम सदर की सूचना पर मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ शिवाजीपुरम में संचालित एक फैक्ट्री पर छापा मारा गया है।


इस फैक्ट्री में नकली जिंक बनाया जाता था। जांच के दौरान संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर फैक्ट्री को सीज कर आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी गई है।


पिछले वर्ष अक्टूबर माह में पल्हरी विद्युत उपकेंद्र के पास से कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने छापा मारकर नकदी खाद बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में नकली खाद बरामद की थी। नकदी खाद की उक्त फैक्ट्री भी दिव्यांशु गुप्ता ही संचालित करता था।


उस मामले में भी दिव्यांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मगर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बुलंद थे और उसने नकली जिंक बनाने का गोरखधंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन



एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि, मुखबिर की सूचना के बाद फैक्ट्री पर बराबर नजर रखी जा रही थी। शनिवार को उक्त फैक्ट्री से नकली जिंक बनाकर एक वाहन पर लादकर भेजी जा रही थी, तभी पुलिस ने वहां पहुंचकर छापेमारी की। पकड़े गए आरोपी दिव्यांशु गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें