फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दिनदहाडे़ 51 हजार की लूट

Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में बेखौफ घूम रहे बाइक सवार बदमाशों ने पोस्ट ऑफिस के समीप बैंक से वापस घर जा रही महिला से 51 हजार लूट कर पुलिस बूथ के सामने से भाग गए। इस दौरान हुई छीना झपटी में काफी दूर तक  सड़क पर घिसटने से महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


उसने पुलिस बूथ पर पहुंच कर लूट की जानकारी दी तो पुलिस कर्मियों ने बदमाशों की तलाश करने की बजाए उसको ही टैंपो पर बैठा कर घर भेज दिया। जानकारी होने पर परिवारीजनों के कोतवाली पहुंच कर घटना की शिकायत करने पर पुलिस हरकत में आई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोतवाल ने कहा बूथ पर मौजूद सिपाही द्वारा की गई लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

शुक्रवार को कोतवाली के गोतौना गांव निवासी कमला पत्नी मदन सिंह बैंक ऑफ इंडिया स्थित खाते से रुपया निकालने कस्बा हैदरगढ़ आई थी। दोपहर करीब दो बजे 51 हजार रुपया निकालकर वापस घर जाने के लिए लखनऊ मार्ग से होकर पैदल टैंपो स्टैंड की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


तभी पोस्ट आफिस के करीब बाइक से आए दो बदमाश रुपयों से भरा बैग छीन कर भागने लगे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों से झड़प भी हुई जिसमें बैग पकड़े रहने पर बाइक के साथ घिसटने से महिला को काफी चोटें आई हैं।

घटना के तत्काल बाद मात्र सौ मीटर दूरी पर स्थित पुलिस बूथ पर पहुंच कर महिला ने आपबीती बताते हुए बदमाशों को पकड़ने की गुहार की। महिला ने बताया बूथ पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की तथा इनको ही समझाकर गांव की ओर जाने वाले टैंपो पर बैठा कर वापस घर भेज दिया।

भतीजे प्रदीप सिंह व अन्य परिवारीजनों के साथ तत्काल वापस कोतवाली पहुंच कर घटना की लिखित शिकायत करने पर पुलिस हरकत में आई तथा पीड़ित महिला को घटना स्थल पर ले जाकर वहां मौजूद पटरी दुकानदारों से घटना की तस्दीक होने पर बदमाशों की तलाश शुरू की। लेकिन इस दौरान काफी विलंब होने से बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

प्रदीप सिंह ने कहा पुलिस थोड़ी सी सक्रियता दिखाती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। उन्होंने कहा कि बूथ पर दिन में तैनात सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेंगे। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा घटना की जांच कर पुलिस शीघ्र ही बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा बूथ पर मौजूद पुलिस कर्मियों की लापरवाही उजागर होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैंक से सीसीटीवी कैमरा फुटेज मांगी जाएगी जिससे बदमाशाें की पहचान हो सके।

वसूली का अड्डा बने पुलिस बूथ
कस्बे में तैनात पुलिस कर्मी मार्ग पर लगे जाम को हटाने के बहाने से मुख्य चौराहे के बूथ पर ही बने रहना चाहते है जबकि वहां से निकलने वाले ट्रकों की खिड़की तक पहुंच कर आगे जाने का इशारा करना व नहीं रुकने पर उनका पीछा करते देख वहां मौजूद लोग उनके वहां होने का मंतव्य बखूबी समझते हैं।

शुक्रवार को भी घटना के दौरान सिपाही व होमगार्ड के जवान इन्हीं ट्रकों को पास कराने में मशगूल रहे बदमाशों को पकड़ने की मिन्नते कर रही महिला की पुकार उनके कानों तक नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों को मौके पर जमा होते देख कर आगे आए सिपाही ने महिला को अपनी बाइक से स्टैंड तक पहुंचा कर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें