फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

`50 लाख की मारफीन संग तस्कर गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर पुलिस ने एक तस्कर को पांच सौ ग्राम मारफीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बरामद मारफीन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


जैदपुर पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान क्षेत्र के इंधौलिया गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। इस पर उसके पास से पांच सौ ग्राम मारफीन बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर को महज कैरियर बताया जा रहा है जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। तस्कर ये मारफीन कहां से और किससे लेकर आ रहा था पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

एसओ अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शकील निवासी सआदतगंज थाना मसौली के पास से बरामद पांच सौ ग्राम मारफीन की कीमत विदेशी बाजार मेें करीब 50 लाख रुपये है। एसओ ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी शकील को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें