एटीएम कार्ड बदलकर ग्रामीण के खाते से शातिरों ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को जानकारी मिली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
उदयभान नगलिया गांव निवासी अरविंद शनिवार को मंदिर रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। जैसे वह एटीएम के केबिन में घुसे दो अपरिचित युवक पहुंच गए।
रुपये नहीं निकले तो एक युवक ने उनका एटीएम लेकर मशीन में लगा दिया। इसके बाद भी जब रुपये नहीं निकले तो युवक ने एटीएम कार्ड अरविंद को वापस कर दिया।
आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने उसका एटीएम बदल दिया था। अरविंद का आरोप है कि रात में जब फोन पर मैसेज आया तो उनके खाते से 75 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली।
एटीएम कार्ड जब ध्यान से देखा तो वह किसी दूसरे का था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।