फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए डंप की गई 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सूचना पर एक घर में छापा मारकर अवैध रूप से रखी गई 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब कब्जे में लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि शराब को चुनाव में खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बे के पास एक मकान में अंग्रेजी शराब चुनाव के दौरान महंगे दामों पर बेचने के लिए डंप की गई है। इस पर उप निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने आबकारी निरीक्षक विजय आनंद शुक्ला की टीम के साथ देवा से सटे गांव सिपहिया के एक मकान पर मंगलवार शाम छापा मारा। घर में बनी दुकान से अवैध रूप से रखी 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पूछताछ में राजेंद्र जायसवाल पुत्र छोटेलाल निवासी नालापार दक्षिण, फतेहपुर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो पुलिस ने शराब कब्जे में ले ली। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है। जांच में पता चला है कि शराब को चुनाव के दौरान खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें