फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवा कस्बे में मिली 20 तलवारें, सनसनी

Thu, 28 Sep 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा कस्बा के भयारा मार्ग पर एक पेड़ के नीचे बोरे में 20 तलवारों की बरामदगी के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धारदार तलवारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अजमेर से आने वाली टूरिस्ट बस से लाई जा रही यह तलवारें जायरीन यहीं छोड़कर चले गए है।
विज्ञापन


छोड़ने के पीछे माना जा रहा है कि बुधवार को बहराइच में पुलिस द्वारा तलवारों के बरामदगी और पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद बचाव में यह कदम उठाया गया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि तलवारों की बरामदगी की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। आने वाली सभी बसों की निगरानी के निर्देश दिए गए है।
      
पुलिस के अनुसार कोतवाली व कस्बा देवा के मोहल्ला कचेहरान अंतर्गत भयारा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह जायरीनों से भरी बस खड़ी थी। इसी दौरान वहां पर बस की छत से तलवारों से भरा एक बोरा गिर गया। जिसके खुलते ही उसमें से तलवार निकली। तलवार देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दिया।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना व किसी पचड़े से बचने के लिए बस चालक जायरीनों को लेकर वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस के पहुंचने पर उसके हाथ बोरे में रखी 20 तलवारें बरामद हुई। बरामदगी के बाद हड़कंप मच गया है। आस पास लोगों की काफी भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि बुधवार को बहराइच में जायरीनों की बस से डेढ़ सौ तलवारें पकड़ी गई थी । सीओ सिटी आरएन सिंह ने बताया राजस्थान से लेकर तलवार आने की चर्चा की जा रही है। बताते है कि राजस्थान में कुछ जियारत वाली जगह पर यह तलवारें खुलेआम बिकती हैं। जायरीनों ने वहीं से इसको खरीदा होगा।       
 
देवा कस्बा में होने वाले प्रतिवर्ष मेले को लेकर जायरीनों की भीड़ काफी बढ़ गई है। जयपुर से लौट कर आने वाले टूरिस्ट हाजी वारिस अली शाह की मजार पर जियारत करते है। कई मामलों को लेकर संवेदनशील इस स्थान पर तलवारों की बरामदगी से पुलिस के चेहरे पर पसीना ला दिया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने यहां आने वाले सभी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था तेज कर जांच के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें