फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला यमुना में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विज्ञापन

पांवटा में मंगलवार को 17 वर्षीय अजय यमुना नदी में नहाते समय डूब गया था। तीन दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। गोताखोर पांवटा में काफी दूर तक सर्च अभियान चला चुके हैं। हरियाणा के हथनीकुंड डैम में एक शव को गेट-2 से बाहर निकलते देखा गया है। पुलिस टीम ने दादूपुर नहर प्रबंधन को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

पांवटा के मतरालियों देवीनगर निवासी अजय कुमार यमुना नदी में नहाने उतरा था। परिजनों का कहना है कि युवक को कई बार दौरे भी पड़ते थे। मंगलवार को नदी के तेज बहाव में युवक बह गया था। स्थानीय गोताखोरों ने करीब सर्च अभियान चलाया। लेकिन, युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। बुधवार शाम को हथनीकुंड डैम प्रबंधन ने सूचित किया कि गेट नंबर-2 की तरफ एक शव देखा गया है। दादूपुर की तरफ सिंचाई नहर निकलती है। पुलिस टीम ने इस बारे हरियाणा में नहर के प्रबंधन को सूचित किया है।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ पांवटा जसवीर सिंह ने बताया कि नदी में डूबे युवक अजय कुमार की तलाश जारी है। हरियाणा हथनीकुंड डैम में शव देखे जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें