फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेडिए ने दो बकरियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। इलाके में भेड़िए ने आतंक मचा रखा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोग भेड़िए से बचाव के लिए रात में लाठी, डंडे लेकर रतजगा कर रहे हैं। वहीं भगवंतापुर गांव में भेड़िया अब तक दो बकरियों को अपना निवाला बना चुका है। लोगों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी है लेकिन किसी के ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के भगवंतापुर निवासी लल्ला कश्यप बताते हैं कि रात करीब नौ बजे के आसपास घर के पीछे से बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ वह उधर दौड़े तो देखा कि भेडिया बकरी को मुंह में दबाए हुए भाग रहा है। जिस पर हम लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तभी पीछे से गांव के अन्य लोग भी टॉर्च और लाठी डंडा लेकर आ गए।

हम लोगों ने भेड़िए को खोजने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों को दी है लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके तक नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीण भेड़िए से बचने के लिए लाठी-डंडा लेकर रात भर जागकर रतजगा करने को मजबूर हैं। इस बाबत एसडीएम फतेहपुर रामनारायण का कहना है सूचना मिली है। वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें