फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में आग लगने से 17 घरो में लाखों कीमत का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन गांवों में आग लगने से 17 घर जले
विज्ञापन

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बुल्लीपुर गांव में मंगलवार को लगी आग की चपेट में आकर 15 लोगों के घर जल गए। इसमें लाखों का नुकसान हुआ।

जहांगीराबाद के पास एक छोटा गांव बुल्लीपुर है जिसमें करीब 15 घर हैं। गांव के ज्यादातर घर फूस और कच्ची दीवारों पर बने हैं। मंगलवार दोपहर दो बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से गांव के बुद्धू के घर में आग लग गयी लोग जब तक इसे बुझाते इससे पहले चल रही तेज हवाओं से हर घर आग की लपटों की चपेट में आ गया। आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीणों की हर कोशिश नाकाम साबित हुई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के चार वाहन मौके पर पहुंचे जरूर लेकिन सिवाय सुलगती चिंगारियों को बुझाने के और कोई काम नहीं कर सके।

गांव के बल्लू, प्रेम कुमार, जगदीश,कल्लू,बहुरी, राजेन्द्र,बलराम , स्वराज, तिलक राम, अशरफी, पप्पू, नरेश, ज्ञान सिंह समेत पंद्रह गरीबो को अब सिर्फ खुले आसमान के नीचे रहकर कर भगवान का सहारा बचा है। गांव का ऐसा कोई घर नहीं बचा जिसका अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगदी, गहने, आदि गृहस्थी, बच्चों की किताबों से लेकर हैंडपंप तक जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के किन्तूर गांव में मंगलवार दोपहर राजकुमार जायसवाल के घर के बाहर रखे छप्पर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके चलते देखते ही देखते आग की चिंगारियां छप्पर पर गिरी और छप्पर जलने लगा व इससे पूरा घर जल गया। पीड़ित के मुताबिक आग से हजारों का सामान जल गया है। वहीं कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नसीरपुर मजरे सराय मांदू में मंगलवार को प्रहलाद के घर अचानक आग लग गई आग लग गई। जिससे घर में रखा हजारों कीमत का सामान जलकर राख हो गया। एसडीएम सदर अभय पांडेय ने बताया कि बुल्लीपुर गांव में मौके पर तहसील प्रशासन की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें