फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्र की मौत मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग छात्र की मौत मामले में दर्ज होगा हत्या का केस
विज्ञापन

बाराबंकी। हिंद मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिग छात्र की संदिग्ध मौत मामले मेें कोर्ट ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मृतक के पिता द्वारा सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था जिस पर यह आदेश किया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सतरिख थाना क्षेत्र के हांसेमऊ गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र रामसिंह यादव की मौत 28 मई को हो गई थी। छात्र का शव किराए के मकान में रहने वाले कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताते हुए किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी जिसके बाद मृतक के पिता ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर शिवकुमार व रामसमुझ आदि लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। पिता का आरोप है कि विपक्षियों का उनके बेटे से लेन-देन का विवाद था और इसी के चलते 10 अप्रैल को उनके छोटे बेटे नीरज के ऊपर भी इन लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में सीजेएम ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश कोतवाली शहर पुलिस को दिया है। कोतवाल उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें