फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पुत्र ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन



बाराबंकी। एक गांव की प्रधान के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने युवक की जेब से सुसाइड नोट सहित चार पेपर बरामद किए। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


दरियाबाद थाना क्षेत्र के गांव जेठौवती कुर्मियान की ग्राम प्रधान कलावती पत्नी रामदेव के पुत्र पवन (20) का शव शनिवार सुबह घर में पंखे पर दुपट्टे से बंधे फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन



परिवारीजनों ने थाने में खबर दी तो पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार युवक की जेब से चार कागज निकले। इनमें से एक सुसाइड नोट था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है।
विज्ञापन



पुलिस कॉल डिटेल के सहारे आत्महत्या के कारण तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। वहीं, ग्रामीण दबी जुबान से आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात कह रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक श्याम नरायन पांडेय का कहना है कि, युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें