गैस रिसाव से लगी आग, महिला झुलसी
मसौली (बाराबंकी)। घर में खाना बनाते समय गैस चूल्हे से लगी आग से महिला झुलस गई। जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला मसौली थानाक्षेत्र के ग्राम बांसा का है। गुरुवार की दोपहर यहां की रहने वाली परवीन बानो गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। जहां गैस रिसाव से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर परवीन बानो झुलस गई। परिवारीजन महिला को लेकर सीएचसी बडागांव पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
टैंपो पलटा, पांच घायल
मसौली (बाराबंकी)। बाराबंकी से सवारियां लेकर बांसा जा रहा एक टैंपो पलट गया। जिसमें सवार पांच यात्री घायल हो गए। बृहस्पतिवार को मसौली थाना मुख्यालय के निकट हुए हादसे में रायबरेली जनपद के थाना डीह निवासी सिराजुलनिशा पत्नी मोहम्मद हुसैन, लखनऊ के सआदतगंज के मोहम्मद इरफान समेत पांच लोग जख्मी हो गए जिनका सीएचसी में इलाज कराया गया है।