फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से दो लाख मांगने वाले गिरोह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पुलिस ने दुराचार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर चिकित्सक से दो लाख रुपये की मांग करने वाले दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया कि एक युवती ने तीन दिन पूर्व मोहल्ला देवीदास के रहने वाले चिकित्सक पर रात के समय दवाई देने के बहाने घर में आकर दुराचार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच पड़ताल में मोहल्ला सद्दीकनगर की रहने वाली रेशमा उर्फ शाहिस्ता को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने सच उजागर कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रेशमा व उसके पति मुसस्सिर और मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी नदीम ने मिलकर चिकित्सक को दुराचार के झूठा केस दर्ज कराने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने दंपति समेत तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी तरह से इन तीनों ने बिजनौर में भी झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की ठगी की थी। बिजनौर में आरोपी रेशमा का पति नदीम बना था। इसके अलावा भी इन लोगों ने महिला के माध्यम से कई अन्य लोगों को भी इसी तरह से ठगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें