फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों का पता लगा न हो सकी युवती की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की पहचान हुई न हत्यारों का पता चला
विज्ञापन

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे हत्या कर फेंके गए युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव फेंकने वालों के बारे में भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने युवती की पहचान के लिए शव के फोटो पास के जिलों में भी भेजे हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र में बंकी रेलवे क्रासिंग के पास झाड़ियों में रविवार शाम एक युवती का शव पड़ा मिला था। युवती के मुंह में कपड़ा भरा था। उसके गले में भी कपड़ा कसा था। युवती की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव रेलवे लाइन के किनारे फेंके जाने की आशंका जताई गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की और आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके जमा भीड़ में कोई भी व्यक्ति युवती की पहचान नहीं कर सका। युवती सलवार सूट पहने थी और दोनों हाथों में मेंहदी लगी थी। इससे माना जा रहा है कि वह नवविवाहिता थी। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि युवती के शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो डालने के साथ पास के जिलों की पुलिस को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें