फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के बाहर कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन

बाराबकी। एक युवक का शव गांव के बाहर कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। मृतक के भाई ने तीन लोगों पर जमीन विवाद में हत्या करने का शक जताया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक दरियाबाद थाना क्षेत्र के खैरन तकिया मजरे मीननगर निवासी नन्दलाल (26) पुत्र रामचन्द्र वर्मा का शव सोमवार को गांव के बाहर स्थित एक खाली पड़े मकान के कमरे में मिला। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब ग्रामीण उधर पहुंचे। युवक का शव कमरे की छत के हुक से गमछे में बंधा लटक रहा था। उसके कपड़े पर पत्नी का नाम भी लिखा था। कमरे का दरवाजा खुला था। पुलिस ने मौके से चाकू व कपड़े बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई प्रवीण कुमार का आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने जमीन के विवाद में नंदलाल की हत्या की है। नंदलाल का अपनी पत्नी से भी विवाद चल रहा है। उनके बीच मुकदमा भी विचाराधीन है। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि कमरे से मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें