फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा की टंकी फटी, तीन लोग झुलसे, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में मेंथा की टंकी फटी, तीन लोग झुलसे
विज्ञापन

बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में मेंथा की पेराई के दौरान सोमवार दोपहर एक टंकी फट गयी। इस हादसे में टंकी में भरे खौलते पानी की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह हादसा फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धरौली में हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक सुलेमान की मेंथा की टंकी में सोमवार दोपहर इलियास (50) अपनी मेंथा की फसल की पेराई कर रहा था। उसमान (45), अंबर (48) व रामसरन टंकी के नीचे जलावन झोंक रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि ताप अधिक होने के कारण अचानक मेंथा की टंकी फट गई। टंकी में भरा खौलता पानी काफी दूर तक फैल गया। उसकी चपेट में आने से इलियास, उस्मान व अंबर गंभीर रूप से झुलस गए। टंकी फटने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह का कहना है मेंथा की टंकी फटने से तीन लोग झुलसे हैं। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंथा की खेती के लिए प्रदेश ही नहीं देश में चर्चित बाराबंकी के किसानों पर यह काम भारी पड़ा है। पेराई के दौरान टंकी फटने से कई किसानों को जान तक गंवानी पड़ी है। दो साल में मेंथा की टंकी फटने से हुए हादसों में दस से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस सीजन में सोमवार को पहला हादसा हुआ जिसमें तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें