फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

532 पशु तस्करों पर पुलिस की नजर, होगी रासूका की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
532 पशु तस्करों पर पुलिस की नजर, रासुका के तहत होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बाराबंकी। वध प्रतिबंधित मवेशियों को मारने और उनके मांस का कारोबार करने वाले जिले के 532 तस्करों को पुलिस ने चिन्हित किया है। पशु तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी थानेदारों को मवेशी तस्करों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में वध प्रतिबंधित मवेशियों को मारने की घटनाओं को देखते हुए एसपी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। एसपी अजय साहनी के मुताबिक पांच साल में पशु तस्करी करने वाले 532 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस उन तस्करों पर नजर रख रही है। सक्रिय पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस रासुका व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि बीते दिनों दरियाबाद, टिकैतनगर व मसौली पुलिस ने एक दर्जन लोगों को पशु तस्करी के मामले में पकड़ा है। इनमें कई महिलाओं भी शामिल हैं। मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर कस्बे के जिस मकान में मवेशियों का वध किया जा रहा था उसे सील कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को वध प्रतिबंधित मवेशियों की तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें