फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की पिटाई कर खंभे से बांधकर लगा दी आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को खंभे से बांध
विज्ञापन

जिंदा जलाने का आरोप
क्रासर
- पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट

फोटो-31,34
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर बाराबंकी)। दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की पिटाई करने के बाद उसे आंगन में बने खंभे से बांधकर जिंदा जला दिया। गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद हर कोई आक्रोशित है। परिवारीजन बचाव में भागने लगे तो ग्रामीणों ने पति व सास को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के खड़ेहरा गांव निवासी खलीकुन निशा पत्नी रिजवान की बृहस्पतिवार की सुबह जला कर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता जनपद सीतापुर के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम बासुरा निवासी इलियास का आरोप है कि बेटी को उसके पति व सास, ससुर और देवर ने मिलकर मार डाला है। आरोप है कि सभी ने पहले जमकर पिटाई करने के बाद उसे आंगन में बने खंभे से रस्सी से बांध दिया और फिर केरोसिन छिड़कर आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि वह अपनी पत्नी जुबेदा के साथ बुधवार को बेटी के यहां आया था तो उसके व पति के बीच विवाद हो रहा था। इसके बाद दूसरे गांव में एक रिश्तेदार के यहां चला गया। इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। इस बीच इलियास जब बेटी खलीकुन निशा के घर पहुंचे तो देखा कि वह आंगन में जली पड़ी थी और ससुराल पक्ष के लोग भागने की फिराक में थे। जिसके बाद चीख पुकार सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने भाग रहे मृतका के पति रिजवान व सास नूरजहां को पकड़ लिया। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर पति व ससुरालीजन विवाहिता को आए दिन मारते पीटते थे और इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर व देवर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुचे सीओ अरविन्द वर्मा, नायाब तहसीलदार पुष्कर मिश्रा ने मामले की जानकारी ली। वही फारेंसिक टीम ने भी जांच की। जिस खंभे के पास मृतका का शव पड़ा हुआ था उसमें एक रस्सी भी बंधी हूई थी जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि महिला को खंभे में बांध कर जलाया गया है। मृतका के पुत्र जीशान (3) व पांच माह का पुत्र आफन है जिनके सर से जहां मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें