फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्व का अपहरण कर हत्या, लखनऊ में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध का अपहरण कर हत्या, लखनऊ में फेंका शव
विज्ञापन


देवा (बाराबंकी)। दो दिन पूर्व खेत से अपहृत किए गए एक वृद्ध का शव शनिवार को लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची देवा पुलिस ने शव की शिनाख्त कल्लू के रूप में कराई।

घटना के पीछे जमीन विवाद और पहली पत्नी के बेटे को मुआवजे की रकम में हिस्सा न देना बताया जा रहा है। इस मामले में मृत वृद्ध की दूसरी पत्नी ने देवा में पहली पत्नी के पुत्र व उनके दो बेटों पर उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


मामला देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैहारा का है। गांव निवासी कल्लू पुत्र छंगा (70) गुरुवार को अपने खेत में धान कटाई कराने गया था। वही से वह रात में ही संदिग्ध हालात में लापता हो गया था।

घर वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उसकी दूसरी पत्नी कुंती देवी ने शुक्रवार देर रात अपने पति के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसकी पहली पत्नी के पुत्र रमेश व उसके दो पुत्र शिव कुमार व अमर सिंह को नामजद करते हुए देवा कोतवाली में दर्ज कराया था।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर के पास स्थित एक तालाब के किनारे एक वृद्ध का शव पड़े होने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने परिवारीजनों से शव की शिनाख्त कल्लू के रूप में कराई।

एसओ धनंजय सिंह के मुताबिक मृतक वृद्ध के पास राजधानी से सटे ग्राम सैहारा में अभी 18 बीघा कीमती जमीन है। गांव से होकर निकलने वाले किसान एक्सप्रेस-वे में आई कुछ जमीन अधिग्रहीत हुई थी। इसका मुआवजा 50 लाख रुपया मिला था।
विज्ञापन


बताते हैं कि वृद्ध ने मुआवजे की रकम में पहली पत्नी के पुत्र रमेश व उसके परिवारीजनों को हिस्सा नहीं दिया था। वह दूसरी पत्नी कुंती जिसके कोई संतान नहीं है, के साथ अलग घर में रहता था। इसके चलते बेटे व पौत्रों द्वारा उसकी हत्या करने की बात मानी जा रही है। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें