फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन


फतेहपुर (बाराबंकी)। एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में उसी के घर में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्दीपुर निवासी सरोज कुमार वर्मा पुत्र किशोरी लाल का विवाह पांच वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम छांदवल निवासी राम सजीवन की पुत्री गीता देवी से हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह गीता देवी (35) का शव घर में कमरे में लगे पंखे से सांडी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


जिसके बाद ससुरालीजनों को जब इस बारे में पता लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के भाई सर्वेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन को ससुराल से कोई दिक्कत नहीं थी, उसने किन परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इसका कुछ पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


इनके द्वारा पुलिस से भी कोई शिकायत या किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक किसी तरफ से कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। कहा पुलिस मामले की जांच रही है पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें