स्कूल से हजारों की चोरी
मसौली(बाराबंकी)। मसौली थाना क्षेत्र मेें प्राथमिक विद्यालय अमदहा के अतिरिक्त कक्ष में नकब लगा कर चोरी हजारों का सामान चोरी कर लिया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। सोमवार की देर रात चोरों ने नकब लगाकर अतिरिक्त कक्ष में रखे दो गैस सिलेंडर तथा एक भट्ठी चोरी कर ली। मामले की जानकारी पर मंगलवार को एबीएसए मसौली आलोक कुमार सिंह व मसौली पुलिस ने पहुंचकर जांच की लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की चहारदीवारी कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़कर उसमें लगी ईंटे चोरी होती जा रही हैं। इसी के चलते स्कूल में चोरी हुई है।
छह वारंटी गिरफ्तार
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के आदेश पर जिले की पुलिस द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों व वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को छह वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 24 लोगों के विरुद्ध विभिन्न थानाक्षेत्रों में शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।