फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर चार लाख ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर चार लाख ठगे
विज्ञापन

- पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
बाराबंकी। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर के रहने वाले रिजवान अहमद, पड़री निवासी जमा व जमालुद्दीन ने एसपी अनिल कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 18 जून 2016 को उनसे बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी शकील अहमद ने दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये लिए थे। इन सभी का कहना है कि जब हम दुबई गए तो वहां पर जो काम बताकर भेजा था वह नहीं मिला और वीजा भी कम दिन का होने से जल्दी लौटना पड़ा। पीड़ितों का कहना है कि वापस आकर अपना पैसा मांगा तो जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें