बाराबंकी। शहर में बंद पड़े एक घर में दुर्गंध आने पर आसपास इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वहां पर कुछ न मिलने से मोहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर मोहल्ले में रज्जब अली का घर कई दिनों से बंद पड़ा है। स्थानीय निवासियों ने मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना देकर बताया कि घर से अजीब से दुर्गंध आ रही है। लोगों को लगा कि घर में किसी का शव पड़ा है।
इसके बाद पहुंचे कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी, चौकी प्रभारी सिविल लाइन रघुवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ जब घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर तलाशी ली तो वहां सब सही मिलने से सभी ने राहत की सांस लिया।