फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी, बीस असलहे बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले भर में चल रहे चेकिंग अभियान के तहत लोनीकटरा पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्टरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से बीस असलहे बरामद कर रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन



एएसपी दक्षिणी अशोक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में बताया कि लोनीकटरा थानाध्यक्ष कमलेश प्रजापति ने पुलिस टीम केे साथ चेकिंग के दौरान क्षेत्र के मौलाबाद जंगल में छापेमारी कर वहां चल रही अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने मौके सक एक आरोपी शिवकुमार निवासी ग्राम बसंतपुर थाना कोठी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य भाग निकले है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को निर्मित व अर्धनिर्मित बीस तमंचा, शस्त्र बनाने के उपकरण व दो कारतूस के खोखा बरामद किए।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह अवैध तरीके से असलहे बनाकर एक या दो हजार में बेचते हैं। बताते चलें कि चुनाव को लेकर चल रही पुलिस की कार्रवाई में अब तक सात असलहा फैक्ट्री पकड़ने के साथ दर्जनों तमंचा बरामद किए जा चुके है। पुलिस टीम की इस सफलता पर एसपी ने पुरस्कृत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें