फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गेट तोड़ते हुए निकल गया कंटेनर, काशन के सहारे निकाला जा रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलमार्ग के लोनीकटरा क्रॉसिंग का गेट टूटने से हाईवे पर जाम लग गया। रविवार की भोर हाईवे पर तेज गति से जा रहा कंटेनर बंद हो रहे गेट को तोड़ता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


लखनऊ सुल्तानपुर रेलमार्ग के लोनीकटरा रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन वीरेंद्र कुमार ने बताया रविवार की भोर सवा चार बजे डाउन ट्रैक पर ट्रेन आने की सूचना पर गेट बंद कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर तेज गति से जा रहा कंटेनर गेट तोड़ते हुए निकल गया।

गेट टूटने से त्रिवेदीगंज स्टेशन पर मालगाड़ी तथा बीरमखेड़ा के निकट डाउन ट्रैक पर दूसरी ट्रेन आधा घंटा तक खड़ी रही। ट्रक कंटेनर का नंबर नोट कर स्टेशन मास्टर के माध्यम से गेट टूटने की सूचना लखनऊ के कंट्रोल रूम को दी गई है। रस्सा कॉशन से हाईवे पर ट्रैफिक को रोककर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें