बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव में मामूली कहासुनी को लेकर एक दंपती को लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला किया। उन्होंने भागकर जान बचाई और तहरीर दी। सुभाष और उसकी पत्नी ममता निवासी लोयन के रहने वाले हैं। उनका पड़ोस में विवाद चल रहा है। इसके चलते उन्हें तीन लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर अधमरा कर दिया। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई, तो हमलावर उन्हें मारने की धमकी देकर भगा गए। पीड़ित सुभाष ने कोतवाल में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।