फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला लखनऊ के छात्र का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माती(बाराबंकी)। लखनऊ निवासी एक छात्र का शव देवा कोतवाली क्षेत्र के माती में शारदा नहर से बरामद हुआ है। पिता का आरोप है कि वह दोस्तों के साथ सोमवार को नहर में नहाने गया था। वहीं पर हत्या कर शव फेंक दिया गया है। वहीं, पुलिस डूबने से मौत का मामला बता रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तकरोही बाजार, थानाक्षेत्र इंदिरा नगर, कोमल सिटी, लखनऊ निवासी गौरव कुमार तिवारी (17) पुत्र राजेश कुमार तिवारी का शव मंगलवार सुबह शारदा नहर में जरूवा पुल से बरामद हुआ। पिता के मुताबिक, गौरव लखनऊ में ही एक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। सोमवार को वह मोहल्ले के ही अभिषेक शर्मा, समीर पांडेय आदि के साथ गया था।

शाम को उसके दोस्त तो लौट आए, लेकिन साथ में गौरव नहीं था। मंगलवार सुबह गौरव का शव शारदा नहर में झाड़ियों में फंसा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता का आरोप है कि दोस्तों ने ही उनके बेटे की हत्या कर शव फेंक दिया। उनके मुताबिक, शरीर पर चोट के निशान भी हैं।
विज्ञापन


एसओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि गौरव अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया था। उसकी मौत डूबने से हुई है। पीएम रिपोर्ट में भी यही वजह आई है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। आरोप सही पाए गए तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें