पिता-पुत्र को पीट दुकान से उठा ले गए जेवर
हैदरगढ़ (बाराबंकी) । कोतवाली के कस्बे में पुराने विवाद के चलते सराफा व्यापारी पिता-पुत्र की पिटाई कर दुकान पर रखे जेवर उठा ले गए। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार को कस्बे के मोहल्ला ठठराही में सराफा व्यापारी रमेश चंद्र सोनी व इनके पिता राममनोहर दुकान पर सोने की चेन व झुमकी जोड़ रहे थे। पुलिस को बताया कस्बे के निवासी बृजेश सिंह अपने पुत्र अरविंद सिंह, दीपक सिंह सहित कई अन्य लोगों के साथ दुकान पर पहुंचा तथा मारपीट करने लगा। शोर सुनकर अन्य दुकानदारों के आने पर दुकान के काउंटर पर मौजूद सोने के कई जेवर लेकर भाग निकले। कोतवाल पीके तिवारी का कहना है कि दोनों पक्ष में कई दिन से विवाद होने पर रविवार को मारपीट हुई थी। पुलिस शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।