फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की कैंटीन में मिली गंदगी, दाल व तेल का भरा नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी कैंटीन का दाल का नमूना हो चुका है अनसेफ
विज्ञापन

सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल की कैंटीन का औचक मुआयना किया। मुआयने में हर कदम पर अव्यवस्थाएं हावी रही। रसोईघर के अंदर गंदगी मिली। दाल व तेल की क्वालिटी में मिलावट की आशंका को देखते हुए इसके नमूने भरे। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया जिला अस्पताल की कैंटीन से मरीजों व तीमारदारों को भोजन दिया जाता है। भोजन की गुणवत्ता खराब होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर टीम ने औचक मुआयना किया। रसोईघर में बहुत गंदगी मिली।
विज्ञापन


इस गंदगी के बीच भोजन पकाया जा रहा था। अरहर की दाल की गुणवत्ता खराब दिखी। इस पर दाल व खाद्य तेल का नमूना भरा। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। मालूम हो इससे पहले भी कैंटीन में खराब क्वालिटी का भोजन परोसा जा रहा था।
विज्ञापन


यहां से भरा गया दाल का नमूना प्रयोगशाला जांच में अनसेफ मिला था। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्र मौजूद रहे। इसी प्रकार एफएसओ संजय त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय चहलारी से धनिया का नमूना भरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें