फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में होगा होलिकादहन, दरोगा से लेकर चौकीदार तक की ड्यूटी 17-24-12

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रंग का पर्व होली शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। होली के दिन ही शबेबरात व जुम्मा की संवेदनशीलता को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी। चिह्नित स्थलों पर दरोगा से लेकर चौकीदार तक की मौजूदगी में होलिकादहन होगा। वहीं हर चौराहे पर सुरक्षा को लेकर पुलिस पिकेट लगाई गई है। क्यूआरटी व बाइक दस्ते ट्रिपलिंग करने वालों हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जिले में 2945 स्थलों पर होलिकादहन होगा। कोई विवाद न हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने दरोगा, सिपाही व चौकीदार तक की ड्यूटी हर स्थल पर लगाई है। जो अपनी मौजूदगी में होलिकादहन कराएंगे। वहीं होली वाले दिन ही जुम्मा व शवेबरात की संवेदनशीलता को लेकर 167 प्रमुख चौराहे पर पुलिस पिकेट लगाई गई है। जहां पर दो-दो सिपाही मौजूद रहेंगे। होली की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक थानाध्यक्षों को दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन व कार्यालय से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी थानों पर लगाई गई है। प्रत्येक थाने में एक क्यूआरटी की टीम मुस्तैद रहेगी तो बाइक दस्ते भी मुस्तैद रहेंगे।
डायल-112 व फायर बिग्रेड को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। होली पर निकलने वाले 47 जुलूस के समय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश सीओ व एसडीएम को दिए गए है। डायल-112 व मोबाइल दस्ते ट्रिपलिंग कर होली पर हुड़दंग करने वालों पर नजर रखेंगी। ऐसे लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर थानों के लॉकअप में रखेगी। इनको त्योहार संपंन होने के बाद ही रिहा किया जाएगा। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि होली की सुरक्षा को लेकर सख्त इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की निगरानी में होलिकादहन होगा तो हर चौराहे पर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें