फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक समेत दो पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला बृहस्पतिवार को मोहम्म्दपुर खाला थाना क्षेत्र में कुर्सी विधायक व कार्यक्रम के आयोजक पर दर्ज किया गया। यह केस सचल दल के प्रभारी /क्षेत्रीय वन अधिकारी ने दर्ज कराया।
विज्ञापन

सचल दल के प्रभारी मयंक सिंह ने मोहम्मदपुर खाला थाना में दी तहरीर में बताया कि वर्तमान में विधानसभा चुनाव 2022 में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में उमरा गांव निवासी पंकज मिश्रा द्वारा आयोजित कलश यात्रा में महिलाओं की काफी भीड़ जुटाई गई थी। जिसमें कुर्सी विधानसभा के विधायक साकेंद्र वर्मा भी थे।
इस दौरान पुष्पवर्षा की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच की गई तो मामला आचार संहिता उल्लंघन का पाया गया। जिस पर पुलिस ने विधायक साकेंद्र वर्मा व आयोजक पंकज मिश्र पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि कुर्सी विधायक व कार्यक्रम के आयोजक पर केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें