फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनवा रहे प्रधान को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। गांव में सड़क बनवा रहे प्रधान के कार्य का विरोध करते हुए दबंगों ने पिटाई कर दी। यह खबर मिलते ही दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़ लग गई। हालांकि इस दौरान मौके पर पुलिस के पहुंचते ही मामला शांत हुआ। उसके बाद पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मामला बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजूरी का है। यहां के ग्राम प्रधान शुएब अहमद रविवार की शाम को इंटरलॉकिंग सड़क बनवा रहे थे। इस दौरान सड़क को काटकर खेत में मिलाने वाले हेमंत सिंह, कुंदन सिंह ने विरोध कर सड़क को दूसरी ओर बढ़ाने का दबाव प्रधान पर बनाया। जिस पर प्रधान ने कहा कि नक्शे पर जिस जगह मार्ग है उसी स्थान पर इंटरलॉकिंग लगाई जा रही है।
इसी बात को लेकर विपक्षियों ने प्रधान की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इस संबंध में सोमवार को प्रधान शुएब अहमद की तहरीर पर पुलिस ने हेमंत सिंह, कुंदन सिंह व पवन सिंह समेत पांच लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, त्रिवेदीगंज संवाद के अनुसार लोनीकटरा थाना क्षेत्र के पैकौली गांव में कूड़ा डालने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामअधार को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस को दी शिकायत में राम अधार ने बताया कि गांव के राम सजीवन उसके घर के पास कूड़ा डाल रहे थे। जिसका विरोध करने पर उसने अपने साथी सत्यदेव के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राना ने बताया कि घायल को सीएचसी में भर्ती कराने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें