फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरो ने महिला को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। जंगली जानवरों द्वारा हमलाकर नोची गई क्षतविक्षत एक महिला की लाश रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। मृतका मनोरोगी बतायी जा रही है। जो दो दिन पूर्व एक आश्रम में देखी गयी थी।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र में सोमवार की भोर वन विभाग के जंगल की झाड़ियों में सियारों के लड़ने पर ग्रामीण जब उस ओर गये तो महिला का शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगली जानवरों द्वारा नोचे गए महिला के क्षतविक्षत शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह महिला दो दिन पूर्व रेलवे लाइन के ही किनारे स्थित दाता साई आश्रम में देखी गयी थी। आश्रम के महंत ने बताया कि मंदिर में बहुत से श्रद्धालु आते रहते हैं। दो दिन पहले यह महिला आश्रम में खाना खाने के बाद चली गयी थी। प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि महिला को जंगली जानवरों ने नोंच डाला है। पुलिस उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें