फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। एक गांव में एक युवती का शव मकान की छत से लटका मिला है। सूचना पर पहुंचे पिता ने दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टर्माटम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में सोमवार को रवींद्र यादव की पत्नी मोनी (25) का शव कमरे की छत में लगे हुक से बंधी रस्सी से लटका मिला है। परिवार के लोगों ने घटना के दौरान खेत पर होने की बात कही है। मृतका के दो पुत्र घर के बाहर खेल रहे थे। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल गया। इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया है।
सूचना पर लखनऊ थाना गोसांईगंज के छुरियामऊ निवासी पिता रामबाबू यादव ने बताया कि मोनी का विवाह वर्ष 2014 में रवींद्र से हुआ था। विवाह के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता चलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें