फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर मनपसंद गाना बजाने के लिए भिड़े बराती, जनाती, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र लोनीकटरा के एक गांव में डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में बरातियों व जनातियों के बीच मारपीट हो गई। घटना में छह बारातियों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर विवाह की रस्में पूरी कराई।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरदही गांव में मंगलवार देर शाम क्षेत्र के खैराकनकू गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा के समय डीजे की धुन पर बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक डीजे पर मनपसंद गाना बजाने की मांग करने लगे। इतना ही नहीं वधू पक्ष की युवतियों से छेड़छाड़ भी की। इसे लेकर ग्रामीणों के विरोध पर दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई।
बरात में शामिल खैरा गांव के आशीष, हरिप्रसाद, झब्बू, अभिषेक व गंगाप्रसाद आदि को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को आपसी बातचीत से शांत कराकर विवाह की रस्में पूरी कराईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें